नई दिल्ली:चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा, मोदी के नेतृत्व में NDA तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा, बीजेपी इस बार 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. एक इंटरव्यू में पीके ने कहा, मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सत्ता में लौट रही है. उन्हें पिछले बार के बराबर या उससे कुछ ज्यादा सीटें मिल सकती हैं.पीके ने कहा, ”पिछले 3-4 महीनों में चर्चा 370 और 400 पार पर हो रही है. इसे बीजेपी की रणनीति मानें या विपक्ष की कमजोरी लेकिन बीजेपी ने अपना लक्ष्य पूरी तरह से 272 से 370 पर शिफ्ट कर दिया है. इससे बीजेपी को फायदा हुआ है. अब कोई यह नहीं कह रहा है कि मोदी जी हारेंगे, सब कह रहे हैं कि उन्हें 370 सीटें मिलेंगी या नहीं.








