नई दिल्ली:करनाल, हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अगर आप एक मिनट के लिए सोच ले कि अगर INDIA गठबंधन को बहुमत मिला तो उनका पीएम कौन होगा? क्या शरद पवार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल,.राहुल गांधी बन सकते हैं? इनके पास न ही नेता और न ही नीति है.उन्होंने कहा मैं जहां भी जाता हूं वहां पर एक ही नारा मिलता है वह है मोदी-मोदी। सबको मालूम है कि देश को विकसित, सुरक्षित-समृद्ध और आत्मनिर्भर सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी ही बना सकते हैं।”








