नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव का आज पांचवा चरण हैं. इस चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की बची 35 सीटों पर भी आज ही मतदान होगा.पांचवें चरण की 49 लोकसभा सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा. पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है.पांचवें चरण में कुल 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादाम मतदाता हैं. इसमें 5409 वोटर थर्ड जेंडर हैं. इनमें से 100 साल या इससे ज्यादा आयु के 24,792 मतदाता हैं, जबकि 85 साल या इससे ज्यादा आयु के 7 लाख 81 हजार मतदाता हैं. सात लाख तीन हजार मतदाता दिव्यांग वोटर हैं.

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बहेगी विकास की बयार, 700 प्राध्यापकों की भर्ती के साथ खुलेंगे तरक्की के द्वार
- मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
- मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट फेज-3, सेवा सेतु और डिजिटल नवाचार परियोजनाओं की समीक्षा
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
- जलाशय योजना के लिए 51.6 करोड़ रूपये स्वीकृत







