रायपुर; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी, उस नन्हीं सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी..
आज शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची “इनाया” से मुलाकात हो गई। सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाप्टर निहारता देख कर खुद को उसके पास जाने से न रोक सका। तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री जैसे शब्दों ने तो जैसे दिन भर की थकान को ही परे धकेल दिया। हालांकि देर शाम होने की वजह से हेलीकाप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर बिटिया से इसका वादा जरूर किया है।मुख्यमंत्री ने कहा बाल मनुहार के साथ यह आत्मीय पल आप सभी के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं।








