रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हमारी सरकार “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि देने जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा इसके लिए हमारी सरकार के बजट में ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।