
नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा रायबरेली जाते वक्त मैं और प्रियंका कुछ देर के लिए बचपन की गलियों से भी होकर गुज़रे।बहुत सी खट्टी-मीठी यादें हैं, दादी का ज्ञान, पापा की पसंदीदा जलेबियां, प्रियंका के बनाए केक, ऐसा लगता है जैसे सब कल की ही बात हो।राहुल गांधी ने कहा बचपन से हमारा राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है, पर राजनीति कभी हमारे रिश्तों के बीच नहीं आई।








