दुर्ग : जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत तृतीय चरण में 07 मई 2024 को मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में शत्-प्रतिशत् मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विविध पहल किये जा रहे हैं। मतदान के प्रति लोगों का रूझान बढ़ाने निजी चिकित्सालयों, व्यापारिक वर्गों सहित विभिन्न संस्थानों द्वारा छूट देने की एलान की गई है। इसी कड़ी में नगर के छबिगृह संचालक जी जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने भी मतदान करने वालों के लिए आकर्षक ऑफर दिये है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी अनुसार दुर्ग जिले स्थित भिलाई के सूर्या मॉल जुनवानी स्थित पी.वी.आर. भिलाई में मतदान दिवस 07 मई 2024 को मतदान पश्चात् उंगली के निशान दिखाने पर प्रथम शो प्रातः 10.15 बजे प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर प्रथम 50 लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप 150 रूपये की कीमत का पॉपकार्न का पैकेट मुफ्त में दिया जायेगा।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन
- विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा
- मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी,दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात







