नई दिल्ली:अलीगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा”जो लोग योगी आदित्यनाथ की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते हैं उनकी मैं आंखें खोलना चाहता हूं, उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ उससे ज्यादा अकेले योगी आदित्यनाथ के कालखंड में हुआ है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस और INDI गठबंधन के एक खतरनाक इरादे से मैं आज देश, अलीगढ़ के लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर है, कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है उसकी जांच कराएंगे..हमारी माताओं- बहनों के पास जो सोना है, वह ‘स्त्री धन’ है, इसे पवित्र माना जाता है, कानून भी इसकी रक्षा करता है। अब इन लोगों की नजर महिलाओं के ‘मंगलसूत्र’ पर है, इनका इरादा माताओं-बहनों का सोना चुराने का है. ये माओवादी सोच है, ये वामपंथियों की सोच है। ऐसा करके वे पहले ही कई देशों को बर्बाद कर चुके हैं.प्रधानमंत्री ने कहा योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास को नई ऊंचाइयों तक लेकर गई है

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात:
- निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी, लगाम
- जांच, उपचार और जनभागीदारी से बदलती तस्वीर, अब लक्ष्य पूर्ण उन्मूलन
- निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई:मुख्य सचिव
- वित्त मंत्री बोले—जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना ही सुशासन का उद्देश्य







