
नई दिल्ली:कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की जंग जीतने और प्रचंड बहुमत पाने के बाद कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है. सीएम की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कांटे की टक्कर है. अब बुधवार को कर्नाटक के सीएम का ऐलान हो सकता है.कर्नाटक के सीएम पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके घर जाकर मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 50-50 फॉमूले से सहमत नहीं हैं. दोनों नेताओं से मुलाकात के बारे में अब खरगे सोनिया गांधी को रिपोर्ट देंगे.









