रायपुर:सुहागा मंदिर धर्मशाला के जीर्णोद्धार के अनुक्रम में कक्ष निर्माण हेतु समाज के एक और दानदाता ने 251000/की दान राशि प्रदान की है।यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट कमेटी के प्रमुख ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्राचीन मंदिरों में शामिल
श्री राधा कृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सुहागा मंदिर ब्राह्मण पारा में समाज के दानदाताओं तथा विधायक निधि से छात्रावास का निर्माण किया गया था।जीर्णोद्धार के इसी अनुक्रम में बन रहे धर्मशाला में कक्ष निर्माण हेतु निधि शर्मा की स्मृति में उनके पति विकास कुमार शर्मा निवासी ओम सोसायटी सुंदरनगर रायपुर द्वारा दो लाख इंक्यावन हजार रूपए की राशि दान स्वरूप प्रदान किया है।ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले शीला मिश्रा ने भी दो लाख इंक्यावन हजार रूपए की राशि दान स्वरूप प्रदान किया है।ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने विकास शर्मा की दानवीरता के लिए आभार व्यक्त किया है।









