
रायपुर:सुहागा मंदिर धर्मशाला में कक्ष निर्माण हेतु शीला मिश्रा ने 251000/की दान राशि प्रदान की है।
यह जानकारी देते हुए प्रमुख ट्रस्टी ज्ञानेश शर्मा ने कहा राधाकृष्ण स्वामी मुरली मनोहर सुहागा मंदिर ब्राह्मण पारा रायपुर में बन रहे धर्मशाला में कक्ष निर्माण हेतु शीला मिश्र मटिया वाले ,निवासी सत्यप्रेम विहार महादेव घाट रोड सुंदरनगर ने अपने पति स्व ओमप्रकाश मिश्रा की स्मृति में दो लाख पचास हजार रूपए की राशि दान स्वरूप प्रदान किया है।






