बेमेतरा: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेरा में भाजपा नेता योगेश तिवारी मां कर्मा जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने साहू समाज के लोगों को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना का क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना किया। इस अवसर पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि साहू समाज का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है। भक्त माता कर्मा जयंती के माध्यम से समाज की एकजुटता प्रदर्शित होती है। साहू समाज का छत्तीसगढ़ और देश के विकास में बहुमूल्य योगदान है। समाज की ओर से नारी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे है। कार्य अनुकरणीय है। इस अवसर पर संतोष साहू, राजू साहू, जागेश्वर साहू, मोहन साहू, नागेश साहू, अमरनाथ साहू, राधे साहू, सीताराम साहू, नेमकुमार साहू, आशीष लुकेश, महेतरु खेलावन लेखराम साहू, शोभा साहू समेत समाज के लोग उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- ’शून्य व्याज ऋण से खरीफ खेती में किसानों को मिल रहा संबल’
- ’अबूझमाड़ का धोबे गांव- जहां कभी बंदूकें गूंजती थीं, वहां अब नलों से बह रही विकास की धारा’
- झुग्गी की तंग गलियों से शोध के सपनों तक
- सुशासन तिहार 2026 : ’जब प्रशासन की संवेदनशील पहल से 162 परिवारों के जीवन में आई स्वच्छता
- ’‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए, मुख्यमंत्री





