नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान होने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक और झटका लगा है। 6 साल पुराने मामले में अब लगाने होंगे कोर्ट के चक्कर। झारखंड में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने राहुल गांधी को 27 मार्च, 2024 को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है।
मामला साल 2018 नई दिल्ली में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल ने कहा था कि भाजपा में कोई भी हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उस वक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह थे। राहुल की इस बयानबाजी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार ने चाईबासा के सीजीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया था।









