दुर्ग : लोकसभा स्तरीय वॉलेंटियर एवं इंफ्ल्युएंसर्स मीट का सफलतम आयोजन हॉटल चौहान इंपीरियल में संपन्न हुआ। जिसमें 500 से अधिक सोशल मीडिया वॉलेंटियर एवं इंफ्ल्युएंसर्स ने हिस्सा लिया एवं भाजपा की नीति रीति और मोदी जी के विचारों से प्रभावित हुए। कार्यक्रम के पश्चात 1200 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी विजय बघेल, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक , आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, लोकसभा सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन , दुर्ग ज़िला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई ज़िला अध्यक्ष महेश वर्मा , सोशल मीडिया दुर्ग संभाग प्रभारी अभिषेक कश्यप , आई टी सेल संभाग प्रभारी प्रमोद सिंह , दुर्ग लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक राजा महोबिया तथा दुर्ग एवं भिलाई ज़िले के विभिन्न पदाधिकारी सम्मिलित थे।











