रायपुर:


शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य में हमारी डबल इंजन सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की गति तेज हो गई है। आने वाले समय में यहां विकास कार्य और तेज़ी से होंगे। मंत्री श्री अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हुए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में विकास का काम ठप हो गया था। राजधानी रायपुर में विकास के बजाए विनाश के काम होते थे। लोग खस्तहाल सड़कों से परेशान थे। लेकिन हमारी सरकार आते ही अल्प अवधि 3 महीने में ही विकास कार्यों में तेजी आई है, सालों से अटके कार्य पूरे हो रहे हैं।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि, बीते 40 वर्षों से मुझे रायपुर की जनता से जो प्रेम और आशीर्वाद मिला है, जिसके कारण मैं विधायक और मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।









