



रायपुर:राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आज पंचायत प्रतिनिधियो के राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्याेदय, रामलला का सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के फरवरी अंक का वितरण किया जा रहा है।







