

रायपुर:अपना बैंक का खाता खुलवाने के बाद हर दिन कुछ रुपये बचत करने और खाते में जमा करने की सोचने वाली लता आज खुश है…दरअसल उनकी खुशियों के पीछे की वजह यह है कि मोदी की गारंटी के तहत हर माह खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आने की गारंटी होगी। कुछ ऐसा ही विश्वास द्वासा बाई, कैलाश बाई और सुकृता, यामिनी कश्यप का भी है कि मोदी की गारंटी के तहत हर महीने एक हजार रुपये उनके खाते में आएंगे,इस रकम से उनकी आवश्यक जरूरतें पूरा होंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए सभी पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन राशि भेजे जाने से महिलाओं में न सिर्फ उत्साह का माहौल है, अपितु आर्थिक रूप से सशक्त होने की नई आशा भी जगी है। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम कसाइपाली की सुकृता बाई और यामिनी कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपना आवेदन जमा किया था,तब से खाते में राशि आने का इंतजार था। आज प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में पैसे भेजे हैं। यह एक हजार की राशि हमारे बहुत काम आएगी। उन्होंने बताया कि घर मे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ती रहती है, कई बार ऐसा भी वक्त आता है जब अपनी जरूरतों के लिए दूसरों से पैसे मांगने तक कि नौबत आ जाती है।









