रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 14 मई को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के ग्राम सेलूद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.10 बजे रायपुर के प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर में ‘‘नशा मुक्ति भारत अभियान‘‘ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद पूर्वान्ह 11.50 बजे विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद पहुंचेंगे और वहां सद्गुरू कबीर आश्रम में ‘‘संत समागम समारोह‘‘ में शामिल होने के बाद दोपहर 1.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

ब्रेकिंग
- ’आईईडी विस्फोटों से दिव्यांग हुए लोगों को विशेष प्राथमिकता, जरूरत के अनुसार जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स आदि सहायक उपकरण भी’
- अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास
- मानवीय मूल्य और नवाचार से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: राज्यपाल
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ… 330 खिलाड़ी, 5 संभाग और नई सौगातों का ऐलान
- अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने होंगे, कार्यालयों के चक्कर







