रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 2 मार्च को जशपुर जिले में प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जिले तथा क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहां विकासखंड फरसाबहार के ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेगें।
यहां गिरी गोवर्धन पर्वत में बने सांस्कृतिक मण्डप और 3 मार्च से निरंतर 24 घंटे तक होने वाले ‘‘हरे कृष्ण, हरे राम’’ नाम का उच्चारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय यहां कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इसी तरह विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत ही तपकरा में आयोजित आमसभा में शामिल होगें तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेगें, साथ ही वे गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होगें।

ब्रेकिंग
- सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर
- उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ







