बिलासपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 3 करोड़ रूपये की लागत से बने स्कूल भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। जिसके अंतर्गत अत्याधुनिक लैब,अत्याधुनिक क्लास रूम,भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज,खेल मैदान व नवीन टाॅयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल में पिछले सत्र से ही अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू हुई है। जिसमें इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 930 है।

ब्रेकिंग
- शासकीय कर्मचारियों ने सीखा सीपीआर और प्राथमिक उपचार
- एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य
- प्रशासन की पहल से गाँव-गाँव तक पहुँच रही राहत
- नगरीय प्रशासन विभाग की तत्परता से छत्तीसगढ़ को 48 घंटों में मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि
- जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी






