रायपुर:



धार्मिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का सोमवार शाम भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नी लाल साहू बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए। इसके पूर्व वे चित्रोत्पला गंगा आरती में शामिल हुए।

सिरपुर महोत्सव में तीनों दिन जन सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय कलाकार सहित राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने सिरपुर के अलावा आस-पास एवं प्रदेश भर के श्रद्धालु और आगंतुक बड़ी संख्या में पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिदिन विशाल जन समूह ने कार्यक्रमों का तन्मयता से आनंद लिया।







