रायपुर:भारत में अतिथि देवो भवः की महान परंपरा रही है। अतिथि का तात्पर्य ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुबह ही दिल्ली प्रवास से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही उन्हें तेलंगाना राज्य के प्रवास पर निकलना था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े हैं। मुख्यमंत्री स्वयं जशपुर जिले से हैं और जानते हैं कि यह इलाका राजधानी से दूर है और लंबी यात्रा करके सभी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के मन में अतिथि देवो भवः का यही भाव आया होगा और उन्होंने तत्काल सभी को अंदर बुलाया और मुलाकात करने की हामी भरी। चूंकि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं और आज के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपनों से मिलने की मुख्यमंत्री की आतुरता ने इस मौके को और खास बना दिया।

ब्रेकिंग
- युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
- सरल होंगे भूमि उपयोग के नियम, विकास और निवेश को मिलेगी नई गति
- GST में बड़े प्रक्रियागत सुधार, व्यापारियों को राहत, कारोबार को रफ्तार
- बस्तर की धरती से ‘सहकार से समृद्धि’ का नया संकल्प
- जनता के पैसों की बर्बादी और भ्रष्टाचार का रच रहा नया खेल – कांग्रेस







