रायपुर:


राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। उल्लेखनीय है कि इस बार राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती की। महाआरती में शिव स्त्रोत के बाद सामूहिक महाआरती की गई।








