रायपुर:धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी, रायपुर कमिश्नर डॉ संजय अलंग, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग विवेक आचार्य ने संयुक्त रूप से आज राजिम स्थित विश्राम गृह में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजिम कुंभ कल्प मेला के विकास के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

ब्रेकिंग
- गर्मी के मौसम में ‘लू’ से बचाव के लिए समसामयिकी सलाह
- वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल किया लॉंच
- नवाचार से खेती को नई पहचान दे रहे युवा किसान
- श्री शत चंडी महायज्ञ में हजारों की संख्या में पहुंच रहे, श्रद्धालु
- तमनार के बाद लैलूंगा के नवीन घटगांव और मुड़ागांव में अफीम खेती का भंडाफोड़, आरोपी हिरासत में





