बीजापुर :छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों को बताने और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने आज कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सुसज्जित एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से रवाना की गई इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने तैयार कराया है। यह वैन अगले एक महीनें तक बीजापुर जिले की सौ से अधिक ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू कराएगी। इस एलईडी वैन पर हमने बनाया, हम ही संवारेंगे और मोदी की गारंटी (प्रधानमंत्री) तथा विष्णु का सुशासन (मुख्यमंत्री) स्लोगन के साथ महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई हैं।

ब्रेकिंग
- ”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक
- कालोनी या भवन खरीदने से पहले पंजीयन, विकास अनुमति और स्वीकृत ले-आउट जरूर जांचें
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन
- पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं ,बचपन के सपने








