रायपुर : .छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र महाविद्यालय शिक्षण समिति के सहयोग से छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन द्वारा विप्र कॉलेज के मैदान में आयोजित विप्र प्रीमियर लीग 6 के सातवें दिन ग्रुप बी में बाहुबली ने एक तरफा मुकाबले में ब्रह्मास्त्र को पराजित कर एक बड़ा उलटफेर किया। विप्र कॉलेज मैदान में खेले गए आज के दूसरे मैच में ब्रह्मास्त्र ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर मात्र 51 रन ही बना पाई। बाहुबली के प्रवेश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन रन देकर दो विकेट लिए ।जवाब में बाहुबली की टीम रन रेट बढ़ाने के उद्देश्य से तेज शुरूआत किया ।वासुदेव शर्मा ने पहले ओवर में ही चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद मैन ऑफ द मैच प्रवेश शर्मा ने 7 गेंद में चार चौके और दो छक्के की सहायता से 28 रन बनाकर मात्र 2.2 ओवर में 53 रन बनाकर बाहुबली को 10 विकेट से जीत दिला दी ।
इसके पूर्व ग्रुप के पहले मैच में चाणक्य ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाएं। सुमित दुबे ने 15 गेंद में चार चौके और एक छक्के की सहायता से 28 रन बनाएं। अंकित शर्मा ने 10 गेंद में दो छक्के की सहायता से 16 रन बनाएं। जवाब में आजाद क्लब की टीम 37 रन में ऑलआउट हो गई। चाणक्य के मैन ऑफ द मैच ललित दुबे ने दो ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए ।अतरी शर्मा ने एक रन देकर दो विकेट और अंकित शर्मा ने आठ रन देकर दो विकेट लिए ।47 रन से जीत दर्ज कर चाणक्य की टीम ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच गई एवं आजाद क्लब हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है ।तीसरे और अंतिम मैच में कसडोल इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए ।गौरव शर्मा ने एक चौके और दो छक्के की सहायता से 19 गेंद में 24 रन बनाए ।बागी इलेवन के सूर्या शर्मा ने 9रन देकर तीन विकेट, अंकित उपाध्याय ने 8 रन देकर दो विकेट और अभिषेक तिवारी ने पांच रन देकर एक विकेट लिए ।जवाब में बागी इलेवन की टीम बिना विकेट खोए 51 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया ।मैन ऑफ द मैच सृजन तिवारी ने दो चौके और पांच छक्के की सहायता से 15 गेंद में 43 रन बनाएं ।इस अवसर पर विप्र कॉलेज के मैदान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया ।
विप्र प्रीमियर लीग6 के आठवें दिन पहला मैच ग्रुप ए में टॉप में चल रहे महाकाल एवं अंतिम स्थान पर चल रहे प्रहार इलेवन के बीच होगा ।दूसरा मैच ग्रुप बी के पांचवें और छठवें स्थान की टीम पीडीवी और आजाद क्लब के बीच होगा ।तीसरा मैच ग्रुप बी के पहले स्थान पर चल रहे चाणक्य और आज जबरदस्त जीत हासिल करने वाले बाहुबली के बीच खेला जाएग।

ब्रेकिंग
- डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेत-खेत दर्ज हो रही फसल की वास्तविक जानकारी, धान खरीदी की राह होगी आसान
- बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
- बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दिया है – दीपक बैज
- खेत से स्कूल की थाली तक पहुँच रहीं,ताजी सब्जियाँ
- 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म






