रायपुर:खण्डवा में 06 – 08 जनवरी को आयोजित 10वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 12 सदस्यीय छ ग की टीम में शामिल गुजराती उ मा शाला के 05 विद्यार्थियों ने 04 स्वर्ण, 01 रजत और 01 काँस्य पदक सहित कुल 06 पदक जीतकर शानदार सफलता अर्जित की। इस चैंपियनशिप में छ ग को कुल 08 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए जिसमे 04 स्वर्ण पदक गुजराती शाला (हिन्दी एवँ अंग्रेजी माध्यम) के खिलाड़ियों ने जीता।पदक विजेता पांचो विद्यार्थी प्रियंका साहू (दो स्वर्ण पदक), मंजू साहू (स्वर्ण पदक), दृष्टि पटेल (स्वर्ण पदक), सदानन्द प्रसाद भंजदेव (रजत पदक) और यश राय (काँस्य पदक) (चारों काँस्य पदक)राज्य का नाम रौशन करने वाले गुजराती स्कूल के विद्यार्थी खिलाड़ियों / अधिकारियों को बधाई देते हुए लगभग ₹20,000 (बीस हज़ार रुपये मात्र) की प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा संबंधित खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र, मोमेन्टो, ट्रॉफी आदि अपने करकमलों से वितरित कर सम्मानित किया।

ब्रेकिंग
- अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा
- खाद्य मंत्री आज ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
- आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
- आवेदन पत्र के अनुसार पूरा नाम परिणाम में क्यों नहीं जारी किया?:कांग्रेस





