
बलौदाबाजार:श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा जिला राममय हो गया। इस एतिहासिक दिन का साक्षी बना श्री राम वन गमन परिपथ में शामिल लव कुश की जन्म स्थली तुरतुरिया धाम। जहा पर शाम होते ही 10 हजार श्री राम ज्योति प्रज्ज्वलित किए गए। जिससे पूरा तुरतुरिया धाम जगमग हो गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। जिसे विशेष दीपोत्सव का नाम दिया गया था। शाम होते ही दीप जलाने के लिए आसपास के ग्रामीण एवं श्रध्दालुओं बड़ी संख्या में पहंुचने लगे। वाल्मिकी आश्रम से लेकर बालमदेही नदी एवं मातागढ़ तक दीपक जलाए गए।









