रायपुर:



गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आज भारतीय विश्वविद्यालय संघ (मध्य क्षेत्र) के दो दिवसीय कुलपति समागम का समापन हुआ। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष प्रो. जी.डी. शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।










