रायपुर


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को उपहार प्रदान किया।







