रायपुर:


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा जिले के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के जनप्रतिनिधि इन स्थानों में साफ-सफाई कर रहे है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला मुख्यालय कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई में जनप्रतिनिधियों के साथ हिस्सा भी लिया।






