रायपुर:


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है।







