रायपुर:सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जन-जागरूकता के लिये प्रदेश के सरगुजा से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं कबीरधाम से लेकर रायपुर, महासमुंद सहित समस्त जिलों में सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज किया गया।
प्रदेश में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा कबीरधाम, राजधानी रायपुर में विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, दंतेवाड़ा में विधायक चौतराम अटामी के मुख्य आतिथ्य एवं संबधित जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में ‘हेलमेट/बाईक रैली’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
विधायक धरसींवा अनुज शर्मा ने यूनिसेफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश को सोशल मीडिया पर जनजागरूकता हेतु प्रसारित किया गया।








