रायपुर:

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद सुनील सोनी, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक विकास शील, निदेशक और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।









