रायपुर:


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले के ग्राम खड़ौदा खुर्द और रबेली में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने आतिशबाजी व तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान ग्राम खड़ौदा के बाजार चौक में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर मदनपुर स्कूल और खड़ौदा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखते हुए हैण्डपम्प खनन और खड़ौदा में बिजली लाइन विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।










