नई दिल्ली:मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 6 जनवरी के बीच 33,807 पर्यटक वहां आए थे. इनमें से 2,372 पर्यटक भारत से थे. वहीं, 7 से 9 जनवरी के बीच मालदीव में 17,176 पर्यटक पहुंचे. इनमें से 1,419 भारतीय पर्यटक थे. कुल मिलाकर देखें तो इस साल 9 जनवरी तक मालदीव में 50,983 पर्यटक आ चुके हैं, जिनमें से 3,791 भारतीय हैं. यानी, अब तक जितने पर्यटक मालदीव पहुंचे हैं, उनमें से 7.4 फीसदी भारतीय हैं.भारत और मालदीव के बीच जिस तरह का राजनयिक तनाव इस समय बढ़ा है, वैसा शायद ही पहले कभी बढ़ा हो. सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं.4 जनवरी को ही पीएम मोदी लक्षद्वीप पर गए थे और 6 जनवरी को मालदीव के मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

ब्रेकिंग
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए, त्वरित निराकरण के निर्देश
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : पांचवें दिन सेमीफाइनल और प्लेसमेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- गांव-गांव पहुंच रही आयुष स्वास्थ्य सेवाएं
- विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं:एल.डी. मानिकपुरी
- ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र








