
रायपुर:हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की बदौलत अब राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ ने मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 49 लाख 98 हजार 571 घरों में से अब तक 37 लाख 49 हजार 556 घरों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है जो कि निर्धारित लक्ष्य के 75 प्रतिशत से अधिक है।










