रायपुर:

वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी जिले के ग्राम परसदा स्थित 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने हॉस्पिटल को प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाएं का जायजा लेते हुए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के अधिकारी को एस्टीमेट बनाने की निर्देश दिए, ताकि हॉस्पिटल संचालन का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।








