रायपुर :. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल उत्सव के तीसरे दिवस कबडडी व क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मैच देखने को मिला ।प्रथम मैच में वाणिज्य विभाग ने कंप्यूटर विभाग को पराजित किया। दूसरे मैच में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने प्राध्यापकों की टीम को 10 विकेट से पराजित किया। पहले बैटिंग करते हुए प्राध्यापकों की टीम ने 8 ओवर में 51 रन बनाए। राजेश तिवारी ने सर्वाधिक 18 रन बनाया। जवाब में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने बिना विकेट खोए आवश्यक रन बना लिए। फाइनल मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने वाणिज्य विभाग को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद छात्राओं के लिए कुर्सी दौड़ व अन्य मनोरंजन गेम कराए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने कहा कि तीन दिन के खेल उत्सव में जो विद्यार्थी मैदान पर खेलते नजर आए, उनके चेहरे में एक अलग सी ताजगी दिख रहा है। इसलिए सभी बच्चों को रोज मैदान में खेलना चाहिए। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

ब्रेकिंग
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब
- विशेष लेख:श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता: छगन लाल लोन्हारे
- 8 से 9 अगस्त तक रायपुर में होगा, रोमांचक मुकाबला, 6 वर्गों में प्रदेश के 62 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
- बिल्ववृक्ष साक्षात महादेवस्वरूप – डॉ स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज
- स्मार्ट मीटर बना बिजली उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी









