रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। श्री साय ने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो वर्ष के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं तक पहुंच की तस्वीर
- उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ
- गाय खुले में, सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही – कांग्रेस







