रायपुर:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं।








