रायपुर: अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल समाज की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अमित चौधरी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंघानिया ने कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मौलश्री विहार रायपुर स्थित उनके निवास में सौजन्य भेंट की।
अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल समाज की तरफ से उन्हें लगातार 8 वी बार विधायक की ऐतिहासिक जीत एवं 5 वी बार कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








