रायपुर:रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा कौशल्या माता विहार के विकास हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सदर बाजार, रायपुर से कुल 600 करोड़ रूपए ऋण लिया गया था। इस पूरी ऋण राशि का भुगतान रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण सचिव महादेव कांवरे द्वारा आज रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लिए गए ऋण के भुगतान की अंतिम किस्त के रूप में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सदर बाजार रायपुर के चीफ मैनेजर रिकवरी राजीव सिंग एवं सीनियर मैनेजर विमल नायर को 04 करोड़ 45 हजार 147 रूपए का चेक सौंपा गया। इसके साथ पूरी ऋण राशि का भुगतान संबंधित बैंक को कर दिया गया है।







