
रायपुर:मठपुरैना बीएसयुपी कॉलोनी मे हुए सामूहिक आत्महत्या के संदिग्ध प्रकरण की जांच के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संयोजन में छह सदस्य कमेटी का गठन किया है।मठपुरैना सामूहिक आत्महत्या मामले में शनिवार से जांच शुरू करेगी ।मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक लखनलाल सेन का परिवार सहित आत्महत्या करना संदिग्ध बना हुआ है ऐसे में संपूर्ण परिस्थितियों की सत्यता जानने के लिए कांग्रेस की जांच कमेटी शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंचकर आसपास के लोगों के साथ और सेन परिवार से जुड़े सदस्यों से बातचीत कर सच्चाई जानने की कोशिश करेगी।
मठ पुरैना सामूहिक आत्महत्या मामले की जाँच कमेटी में संयोजक – विकास उपाध्याय*
सदस्य – गिरीश दुबे,प्रमोद दुबे, नंद कुमार सेन, पार्वती साहू, करुणा कुर्रे सुमित दास, सतनाम पनाग शामिल हैं।









