रायपुर: . उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विप्र ट्रॉफी राज्य स्तरीय (इंटर सेक्टर) महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता आज 12 दिसंबर मंगलवार से प्रारंभ होगा।
राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे संचालक शारिरिक शिक्षा रविवि डॉ विपिन चंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो. गिरीश कान्त पांडेय (पूर्व कुलसचिव पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रायपुर ,राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग,बलौदाबाजार- महासमुंद ,रायगढ़ , कोरबा और जांजगीर-चांपा कुल 10 सेक्टर की टीम शामिल होंगी।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला टीम का गठन भी किया जाएगा।

ब्रेकिंग
- विप्र कॉलेज में तीन दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का हुआ, समापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री
- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक संघर्ष
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस








