
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को विकसित भारत @ 2047 आइडियास ;प्कमंेद्ध पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और वर्चुअल संबोधन देंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण उपस्थित रहेंगे।









