नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करते हुए श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग राज्यों का होकर भी एक-दूसरे का ध्यान रखा। उन्हें जो खाना मिलता था वे सभी एक साथ मिलजुल कर खाते थे। श्रमिकों ने बताया कि अंदर फंसे होने के कारण उनके पास कोई काम नहीं था। इसलिए सभी श्रमिक मॉर्निंग वॉक और योगा किया करते थे। श्रमिकों ने उत्तराखंड सरकार और सीएम पुष्कर धामी को धन्यवाद किया। सुरंग में बचाव अभियान के सफल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सभी 41 श्रमिकों को उत्तराखंड सरकार 1-1 लाख रुपए की राहत राशि देगी।

ब्रेकिंग
- जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य
- बच्चों ने उकेरा मोदी जी का सेवा संकल्प
- बिक्री योग्य सामग्री को अलग कर कचरे को बना रहीं उपयोगी संसाधन, गांव को स्वच्छ रखने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका
- गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, गूंजेगा संरक्षण का संदेश
- खादी अपनाएं, स्थानीय हुनर बढ़ाएं








