
नई दिल्ली:गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने एक बार फिर अपने भ्रामक विज्ञापनों के चलते सुप्रीम कोर्ट से बुरी फटकार लगी है। जहां SC ने पतंजलि पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बैंच ने पतंजलि को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके उत्पादों को लेकर इसी तरह के भ्रामक विज्ञापन चलते रहे तो उन पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।आधुनिकता के दौर में भ्रामक विज्ञापनों से खूब पैसा कमाने की जुगत में लगी योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को देश के सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है।





