रायपुर:राष्ट्रीय खेल गोवा में पहली बार शामिल “कलारिपयात्तु” खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने रायपुर के 04 खिलाड़ियों में 02 खिलाड़ियों कु हंसा साहू और कु दिव्या अग्रवाल की बालिका टीम ने “”तलवार- ढाल”” इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए काँस्य पदक से कलारिपयात्तु खेल में छत्तीसगढ़ का खाता खोला है।रायपुर के अन्य चयनित खिलाड़ी :- विनय कुमार यादव, आर्यन पटेल, का प्रदर्शन बाकी हैं।इसके अलावा कोरबा की बालिका और बालक की टीम ने भी “”लाठी”” इवेन्ट में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक जीतकर राज्य की कलारिपयात्तु खेल में पदको की संख्या 03 पहुंचाई।*










