रायपुर:


छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। प्रथम चरण में 7 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए आज दूरस्थ मतदान केंद्रों के मतदान दलों को रवाना किया गया। इनमें कई मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया है।
प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं।






